डुमरांव: अरैला में मवेशी चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सतर्कता से भागे चोर; बढ़ती घटनाओं से दहशत
Dumraon, Buxar | Oct 3, 2026 अरैला गांव में मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे एक बार फिर चोरों की सुगबुगाहट से गांव में हड़कंप मच गया। संदिग्ध गतिविधि की भनक मिलते ही ग्रामीण सतर्क हो गए और शोर मचाते हुए मौके की ओर दौड़े।