मां दुर्गा पूजा की भक्ति में भजन गीत, संगीतमय वातावरण एवं जश्न चारों तरफ चल रहा है, इसमें डांडिया का भी रंग,उमंग लोगों पर, सर चढ़कर व्याप्त है। इसी क्रम में गौसगंज के पास स्थित , नोट्रे डेम स्कूल में भव्य डांडिया का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि थे ,प्रसिद्ध फिजिशियन, पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्ष (चिकित्सा मंच)भारतीय जनता पार्टी के डॉ के एन सिन्हा। सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्राचार्य एवं प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी मोहम्मद सेफ तथा डॉक्टर कन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सभी गणमान्य व्यक्तियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। स्कूल के सैकड़ों छात्र ,छात्राएं एवं शिक्षक , शिक्षिकाएं द्वारा,आकर्षक रंगीन परिधान में , डांडिया के भव्य प्रदर्शन का आयोजन किया गया । डॉ के एन सिन्हा भी मो. सैफ ,स्कूल के निदेशक तथा प्राचार्य के साथ डांडिया में झूम उठे। काफी देर तक लोग डांडिया में झूमने का आनंद लेते रहे। डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि दुर्गा पूजा हमें, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है एवं दिल में शक्ति,विश्वास पैदा करता है ,वही डांडिया के भक्ति भाव में एक अलग शक्ति और ऊर्जा का एहसास होता है। मानसिक एवं शारीरिक रूप से काफी शांति,सुकून मिलता है। इस समारोह में डांडिया के साथ-साथ लजीज स्नेक्स एवं स्वादिष्ट फास्ट फूड का भी व्यवस्था किया गया था।
Arrah, Bhojpur | Oct 16, 2026