ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ आरा की त्वरित कार्रवाई, वीडियो कॉल की मदद से ₹2.50 लाख नकद व सामान से भरा बैग महिला यात्री को सौंपा
आरा: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) आरा ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत तत्परता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए ट्रेन में छूटा एक बैग सुरक्षित बरामद कर महिला यात्री को सौंप दिया। बैग में ₹2,50,000 नकद और कपड़े मौजूद थे।