डीएवी पब्लिक स्कूल धनुपरा में डांडिया व गरबा महोत्सव: नौनिहालों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
धनुपरा (आरा): शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, धनुपरा में डांडिया एवं गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशु जायसवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।