ब्रेकिंग न्यूज़ |
विंध्याचल धाम में गंदगी का वीडियो वायरल, श्रद्धालु भड़का—बोला, आस्था के केंद्र का ये कैसा हाल?
मिर्जापुर। देश-विदेश से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र माने जाने वाले विंध्याचल धाम में शुक्रवार को मंदिर परिसर क्षेत्र में फैली जबरदस्त गंदगी को देखकर एक श्रद्धालु ने कड़ी नाराजगी जताई। श्रद्धालु ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो में मंदिर परिसर क्षेत्र में गंदगी दिखाई दे रही है। श्रद्धालु ने सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों से तत्काल साफ-सफाई कराने की मांग की।
📢 श्रद्धालुओं का सवाल—जब विंध्याचल धाम में रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, तो मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों?
आस्था के केंद्र में गंदगी का यह आलम आखिर किसकी जिम्मेदारी है?
#TodayMirzapur #BreakingNews #VindhyachalDham #Mirzapur #विंध्याचलधाम #गंदगी #सफाईव्यवस्था #ViralVideo