रामटेक चौराहे पर खुला नया पुलिस बूथ, महिला आरक्षियों ने काटा फीता
मीरजापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के रामटेक चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस बूथ का शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विधि-विधान से पूजन के बाद महिला आरक्षियों से फीता कटवाकर उद्घाटन कराया।
पुलिस बूथ की स्थापना से क्षेत्र में पुलिस की नियमित मौजूदगी बढ़ेगी और स्थानीय नागरिकों, राहगीरों, दुकानदारों एवं व्यापारियों को आवश्यकता पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
उद्घाटन के दौरान एएसपी नगर नितेश सिंह, सीओ सदर जटाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा सहित पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #MirzapurNews #PoliceBooth #MirzapurPolice #LawAndOrder