नैनीताल: भीमताल बोट स्टैण्ड व ग्राफिक ऐरा क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भीमताल बोट स्टैण्ड व ग्राफिक ऐरा क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने वाले दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष संजीत राठौड़ के नेतृत्व में चौकी सलड़ी पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके पास अवैध स्मैक जिसका वजन करीब 11.18 ग्राम बरामद हुआ।