नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में बिना डीएल ड्राइविंग करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, युवक ने किया हंगामा, स्कूटी हुई सीज
तल्लीताल क्षेत्र में बिना डीएल ड्राइविंग करने पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही तो युवक ने हंगामा काट दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी है। बता दें तल्लीताल में पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली नंबर की स्कूटी सामने से आने पर पुलिस ने रोक दस्तावेज दिखाने की बात कही।