नैनीताल: डीजी हेल्थ डॉक्टर सुनीता टम्टा ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया, तमाम जानकारियां ली
डीजी हेल्थ डॉक्टर सुनीता टम्टा ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेनेटिक वार्ड, मेडिकल वार्ड, कार्डियोलॉजी विभाग का जायजा किया। साथ ही उन्होंने विभाग में डॉक्टर से मरीजों की स्थिति व उनके उपचार की जानकारी मांगी। डीजी हेल्थ की ओर से बीडी पांडे अस्पताल के समीप बन रहे डॉक्टरों के निर्माणाधीन आवासों का भी जायजा लिया।