जलालाबाद: 23 अगस्त की बाइक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए ब्लॉक में बैठक आयोजित की गई
शाहजहांपुर जिले के परशुरामपुरी। 23 अगस्त रविवार को आयोजित होने वाली विशाल बाइक जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को लेकर परशुरामपुरी ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। इसमें यात्रा की व्यवस्थाओं, अनुशासन और सुरक्षा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए 25 यात्रा सहयोगी नियुक्त किए गए हैं, जो शिवभक्तों की बाइकों पर भगवा ध्वज व स्टीकर लगाएंगे