जहानाबाद: थल्लू बीघा गांव में सांप काटने से एक महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, झाड़ फूंक के चक्कर में गई जान
जहानाबाद के घोसी थाना अंतर्गत थल्लू बीघा गांव में सांप काटने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया की वह अपने घर के पास दीवार में गोबर ठोक रही थी। तभी सांप ने जोरदार तरीके से काट लिया। जिसके बाद महिला को स्थानीय स्तर पर झाड़ फूंक कराया गया और जब महिला कि तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो सदर अस्पताल में लाया गया जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।