जहानाबाद: थल्लु बीघा गांव में सांप काटने के बाद एक महिला की हुई मौत के मामले में परिजन का कैमरे के सामने आया बयान
जहानाबाद के थल्लू बीघा गांव में मंगलवार को सांप काटने के बाद एक महिला को सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं इस मामले में मृतक के परिजन ने कैमरे के सामने आकर बयान दिया है। इस दौरान परिजन ने बताया कि महिला को सांप काटने के बाद वे लोग इन्हें पहले झाड़ फूंक करवाने लेकर चले गए थे।