टेहरोली: बांसार में आजादी के बाद से अब तक नहीं बना श्मशान घाट, बारिश में दाह संस्कार के लिए तरसे ग्रामीण
विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत बाँसार में आजादी के बाद से अब तक स्थायी श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। श्मशान घाट की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी विकट हो गई। लगातार बारिश के चलते जमीन पूरी तरह गीली और कीचड़ से भर गई जिससे दाह में परेशानी हुई है