विश्व पर्यावरण दिवस पर बेनीगंज में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
.
#हरदोई: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बेनीगंज द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना, वरिष्ठ लिपिक जेबी सिंह एवं सभासदों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के महत्व से अवगत कराते हुए कूड़ा पृथक्करण के प्रति जागरूक भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखना भी आवश्यक है, जिससे स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2026