बक्सर: पड़री गांव में भूमि विवाद: छिनतई और फायरिंग के आरोपों में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया
Buxar, Buxar | May 6, 2025 जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में भूमि विवाद को लेकर छिनतई और फायरिंग के आरोपों का मामला उलझता जा रहा है। सामने आए दूसरे पक्ष ने घटना की पूरी कहानी ही पलट दी है। पटना हाई कोर्ट में कार्यरत कर्मचारी नरेश कुमार यादव ने खुद पर लगे सभी आरोपों को झूठा करार दिया है और इसे जमीन विक्रेता के पाटीदारों द्वारा रची गई साजिश बताया है।