बक्सर: नगर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर सामाजिक न्याय परिचर्चा में राजद कार्यकर्ताओं को विजय मंत्र दिया गया
Buxar, Buxar | May 6, 2025 स्थानीय किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अपराह्न 2:00 बजे जिला इकाई के बैनर तले सामाजिक न्याय परिचर्चा का आयोजन किया गया. जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कमर कसने तथा बूथ स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक की चुनौतियों से निबटने को मंत्र दिया गया.