बक्सर: परिवार से नाराज लड़की ने गंगा में छलांग लगाने की कोशिश की, रामरेखा घाट पर स्थानीय लोगों ने बचाई जान
Buxar, Buxar | May 6, 2025 गंगा में कूदने से पहले एक लड़की को स्थानीय लोगों ने रामरेखा घाट पर मंगलवार को अपराह्न 4:00 बजे बचा लिया. वह आत्महत्या की नियत से रामरेखाघाट पर पहुंची थी. उसकी संदेहास्पद गतिविधियों को देख स्थानीय लोगों ने उसकी मंशा का समझ लिया. इसके बाद उसे गंगा में छलांग लगाने से रोक दिया. इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को थाना लाकर पूछताछ की.