बक्सर: महदह स्थित पुलिस केंद्र बक्सर में जनरल परेड का आयोजन
Buxar, Buxar | May 6, 2025 मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे महदह स्थित पुलिस केन्द्र बक्सर में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी शामिल हुए। परेड का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को अनुशासन बनाए रखना था। वहीं पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी। अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए माॅक ड्रिल करवाया।