बक्सर: बक्सर में चैंबर ऑफ कॉमर्स की हुई बैठक, व्यवसायियों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
Buxar, Buxar | May 6, 2025 बक्सर स्थित पीपी रोड स्थित होटल रिवर फ्रंट के परिसर में चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स की बैठक हुई। स्थानीय कमेटी के आग्रह पर प्रदेश की टीम भी यहां पहुंची थी। जिसमें प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमेटी के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद ने किया। जिनके समक्ष स्थानीय समिति के सदस्यों ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।