सिहोरा: ग्राम मुस्कुरी में जमीनी विवाद पर जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल
गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुस्कुरी में जमीनी विवाद को लेकर सोमवार रात 8:00 बजे जमकर लाठी डंडे चले घटना में पांच लोग घायल हो गए। जिनके सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद सभी घायल गोसलपुर थाना पहुंचे, पीड़ितों को गोसलपुर पुलिस सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर उनका मुलायजा किया गया। उसके बाद गोसलपुर थाने में विभिन्न धाराओं