बस्ती समाचार
मिशन शक्ति 6.0: के तहत 7वीं की छात्रा अनन्या बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष, छावनी थाने पर संभाली कमान
बस्ती। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 6.0' अभियान के तहत बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक मिसाल पेश की गई। पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (जितियापुर, छावनी) की कक्षा 7 की मेधावी छात्रा अनन्या को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष छावनी बनाया गया।
#UpdateNews #bastille #newsfeed #followerseveryone
Basti, Basti | Oct 17, 2026