खैरलांजी: खैरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में 32 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 सितंबर की रात की बताई जा रही है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक की पहचान रमेश पिता रामुलाल मसखरे, उम्र 32 वर्ष, निवासी खैरी वार्ड नंबर 07 के रूप में हुई है। बताया गया कि 27 सितंबर की सुबह परिजनों ने जब घर में देखा