तिजारा: भिवाड़ी पुलिस ने ₹5000 के इनामी को पकड़ा, सिक्योरिटी गार्ड पर की थी फायरिंग, दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार
Tijara, Alwar | May 11, 2026 भिवाड़ी पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग करने वाले ₹5000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।थानाधिकारी सचिन शर्मा ने सोमवार सुबह 7 बजे बताया कि आरोपी समीम 29 जनवरी की सुबह करीब 3:00 बजे ECR कंपनी के गेट पर हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहा था। सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग करने का आरोप था। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है