चित्तौड़गढ़: जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में चित्तौड़गढ़ पर जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं भी हुए सम्मिलित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के शपथ ग्रहण समारोह में चित्तौड़गढ़ से भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के नेतृत्व में जिले से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने विज्ञप्ति में बताया कि विधिवत पूजा अर्चना और मत्रोचार के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष cp जोशी ने मदन राठौड़ को प्रदेश अध्यक्ष की शपथ दिलाई।