बिसौली: वजीरगंज में सेफ फ्यूचर अभियान के तहत नियम विरुद्ध दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर की गई कार्रवाई
Bisauli, Budaun | Aug 19, 2026 सेफ फ्यूचर अभियान के तहत बुधवार को 2 बजे करीब परिवहन विभाग ने वजीरगंज क्षेत्र में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। अभियान के दौरान 55 वाहन चेक किए गए, 05 के चालान किए गए और 02 वाहनों को सीज किया गया। जांच में एक स्कूली वाहन एम्बुलेंस के रूप में पंजीकृत मिला, जिसे मॉडिफाई कर स्कूल बस के रूप में चलाया जा रहा था।