Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Jdu
Sambalpur
Jabalpur
Crimenews
Firozabad
योगी
newsnt24
No video available
15
बस्ती 1 विदेशी समेत 9 लोगो ने बारी बारी से किया महिला के साथ दुष्कर्म #rapevictim #rape #Basti #BastiPolice #viral
Basti, Basti
| Sep 26, 2022
#rapevictim
#rape
#basti
#bastipolice
#viral
MORE NEWS
बसपा से निष्कासन के बाद डॉ. सचिन श्रीवास्तव की अगली चाल क्या? बस्ती सदर विधानसभा से दावेदारी, सपा-भाजपा पर साधा निशाना.. #BSP #सचिनश्रीवास्तव #Basti #सपा #भाजपा #everyonefollowers #trendingvideo #nonfollowers #thenirmalupdates
Basti, Basti | Oct 10, 2026
*साइबर अपराध की रोकथाम में जन जागरूकता महत्वपूर्ण: राम शंकर पांडेय* सोशल मीडिया का सावधानी से करें प्रयोग - शशि दुबे* *जनपद बस्ती, 09 अक्टूबर 2026* महिला पीजी कॉलेज बस्ती के राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत मिशन शक्ति 5.0, साइबर अपराध की रोकथाम और नशा मुक्ति अभियान को लेकर जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं प्राचीन इतिहास विभाग के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या *प्रो. सुनीता तिवारी* ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्राचार्या प्रो. सुनीता तिवारी ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति, साइबर अपराध जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि *सिविल लाइन चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राम शंकर पांडेय* ने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए जन जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है। आम जन इस अपराध के बारे में अनभिज्ञ होते हैं, इसलिए अपराधी अपनी गैर कानूनी गतिविधियों में सफल हो जाते हैं। फ्रॉड बैंक मैसेज या किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। कॉल की विश्वसनीयता परखने के बाद ही कोई सूचना दें। विशिष्ट अतिथि *आरक्षी अजय पाठक, आदर्श सिंह* ने साइबर अपराध से बचाव के तरीकों पर जानकारी दी। मिशन शक्ति अभियान के तहत *महिला आरक्षी शशि दुबे एवं कुसुम लता* ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चला रही है। नशा मुक्ति अभियान पर *महिला आरक्षी कामिनी दुबे व संध्या गौतम* ने कहा कि नशा करने से व्यक्ति और समाज दोनों की क्षति होती है, इसलिए नशा मुक्त भारत बनाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन *डॉ. नूतन यादव एवं डॉ. रुचि श्रीवास्तव* ने किया। आभार ज्ञापन NSS कार्यक्रम अधिकारी *डॉ. रघुवर पांडेय* ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुधा त्रिपाठी, डॉ. वीना सिंह, डॉ. सुहासिनी सिंह, डॉ. प्रियंका मिश्र, प्रियंका सिंह, नेहा परवीन, डॉ. संतोष यदुवंशी, प्रीति प्रजापति, पूनम, अरुण मणि त्रिपाठी, गिरिजा नंद राव, सूर्या उपाध्याय, मोनी पांडेय, नेहा श्रीवास्तव सहित NSS की छात्राएं उपस्थित रहीं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 9, 2026
.*बस्ती: कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 25 युवाओं को मिला स्वरोजगार का मंत्र* *जनपद बस्ती, 09 अक्टूबर 2026।* आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती द्वारा सरल परियोजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन तकनीक पर 5 दिवसीय रोजगार परक व्यावसायिक प्रशिक्षण का समापन गुरुवार को हुआ। यह प्रशिक्षण 5 से 9 अक्टूबर तक चला, जो भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जोन-III कानपुर से वित्त पोषित था। समापन समारोह में केंद्र के प्रभारी अधिकारी *डॉ. पी.के. मिश्रा* ने कहा कि मशरूम उत्पादन ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आजीविका सुदृढ़ करने का एक सशक्त साधन है। इसे कम लागत में शुरू कर अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है। प्रशिक्षण के कोर्स कॉर्डिनेटर *डॉ. प्रेम शंकर, वैज्ञानिक (पादप सुरक्षा)* ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया और बटन मशरूम की उत्पादन तकनीक, गुणवत्तापूर्ण स्पॉन का चयन, भूसे के उपचार एवं पाश्चुरीकरण, बैग तैयार करने, स्पॉनिंग, इनक्यूबेशन, फलन एवं कीट-रोग प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम को केवल कृषि गतिविधि नहीं बल्कि ग्रामीण उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के माध्यम के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। *डॉ. वी.बी. सिंह, वैज्ञानिक (पादप प्रजनन एवं आनुवंशिकी)* ने मशरूम की उपयुक्त प्रजातियों के चयन और स्पॉन की गुणवत्ता के महत्व पर प्रकाश डाला। *डॉ. अंजलि वर्मा, वैज्ञानिक (गृह विज्ञान)* ने मशरूम के पोषक तत्वों, प्रोटीन और खनिजों के बारे में बताया और मशरूम पाउडर, अचार, नमकीन जैसे मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई। उन्होंने कहा कि मूल्य संवर्धन से महिलाएं अतिरिक्त आय कमा सकती हैं और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही लागत-लाभ, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और स्थानीय बाजार से जुड़ाव पर भी जानकारी दी। *आर.वी. सिंह, वैज्ञानिक (कृषि प्रसार)* ने मशरूम उत्पादन को पोषण, रोजगार और आय सृजन से जोड़ने पर जोर दिया। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के *25 नवयुवक-युवतियों* ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। सभी को अपने गांव में मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने और अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को कहा गया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और रंगीन आम की पौध वितरित की गई। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 9, 2026
*बस्ती: छावनी में पुलिस का पैदल मार्च, एसपी के निर्देश पर दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा परखी जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 09 अक्टूबर 2026 बस्ती पुलिस दुर्गा पूजा को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* के निर्देश पर जिले भर में पंडालों की सुरक्षा जांच और पैदल मार्च का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज *थाना छावनी* पुलिस ने कस्बे में पैदल मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यह पैदल मार्च अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक *राणा डी.पी. सिंह* के नेतृत्व में थाना पुलिस फोर्स ने कस्बा छावनी के मुख्य मार्गों, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण किया। *पंडालों की जांच और व्यापारियों से वार्ता* मार्च के दौरान पुलिस टीम ने कस्बे में बने दुर्गा पूजा पंडालों को बारीकी से चेक किया। पंडालों की मजबूती, बिजली के तारों से दूरी और आने-जाने के रास्ते को देखा गया। पुलिस ने पंडाल आयोजकों से अपील की कि पंडाल इस तरह बनाया जाए कि आम सड़क बाधित न हो और ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों से भी पर्याप्त दूरी बनी रहे। इसके अलावा पुलिस ने कस्बे के व्यापारियों और दुकानदारों के साथ बैठक कर वार्ता की। सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को चेक कर हटवाया गया और सख्त हिदायत दी गई कि आवागमन हेतु निर्धारित मार्ग को किसी भी हाल में अवरुद्ध न किया जाए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 9, 2026
*बस्ती: CRO कीर्ति प्रकाश भारती ने किया दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश* *बस्ती, 09 अक्टूबर 2026।* दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य राजस्व अधिकारी *कीर्ति प्रकाश भारती* ने आज शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडालों में सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा शासन-प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पूजा समितियों को निर्देशित किया कि पंडाल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बनाए जाएं तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं। CRO ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंडालों में विद्युत वायरिंग सुरक्षित तरीके से कराई जाए, बिजली के तारों व कनेक्शनों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और अग्नि सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पंडालों का निरीक्षण कर मानकों की जांच करें, जहां कमी मिले उसे तत्काल दूर कराएं। पंडालों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के नियमों व सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी *प्रमोद कुमार, राजेश यादव*, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका *अंगद गुप्ता* कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ,अवर अभियंता बिजली बीके सिंह ,तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 9, 2026
*बस्ती: जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर दिए निर्देश* *जनपद बस्ती, 09 अक्टूबर 2026।* आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ पूजा एवं दीपावली त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी लोगों से मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की परंपरा को कायम रखने की अपील की। उन्होंने सभी नागरिकों को त्योहार की बधाई देते हुए सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और साफ-सफाई को हम सबकी जिम्मेदारी बताते हुए सहयोग करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, ढीले तारों को टाइट करने और लोकल फॉल्ट तत्काल ठीक करने का निर्देश दिया। पीडब्ल्यूडी और ईओ नगरपालिका को प्रतिमा विसर्जन वाले रास्तों के सुदृढीकरण व समतलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी घाटों पर गोताखोर, नाव और प्रकाश की समुचित व्यवस्था समय से कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान समय का विशेष ध्यान रखा जाए और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की जाए। आयोजकों से सुरक्षा की सभी तैयारी समय से पूरी करने को कहा। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमा की स्थापना सुरक्षित स्थान पर करें ताकि ट्रैफिक बाधित न हो, आरती-पूजन के दौरान आग से बचाव के लिए सभी उपकरण रखें। डीजे मध्यम ध्वनि व मानक के अनुसार ही बजाया जाए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा, अवैध पटाखा और मादक पदार्थों को लेकर अधिकारियों को भ्रमण कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को सीएचसी/पीएचसी पर पर्याप्त चिकित्सक और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। *पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* ने कहा कि प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा के लिए वॉलिंटियर तैनात किए जाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें। शासन के निर्देशानुसार पंडाल और डीजे मानक के अनुसार ही संचालित किए जाएं। मानकविहीन तेज आवाज मिलने पर डीजे संचालक के साथ-साथ दुर्गा मूर्ति आयोजन समिति के विरुद्ध भी एफआईआर कराई जाएगी। विसर्जन के समय मूर्तियां क्रमबद्ध तरीके से निकाली जाएं। इस बैठक में सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस संजय सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार, एआरटीओ माला बाजपेई, सभी उप जिलाधिकारी, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र, मो. सलीम, गुलाब चंद्र सोनकर, पत्रकार सरदार जगवीर सिंह, जयंत मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 9, 2026
*पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह ने किया एसपी कार्यालय का निरीक्षण, साफ-सफाई को लेकर दिए निर्देश* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 09 अक्टूबर 2026 *बस्ती।* जनपद बस्ती के पुलिस अधीक्षक *ओमवीर सिंह* द्वारा और अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं एवं परिसर का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह द्वारा *अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लाइन श्री कुलदीप सिंह यादव* की मौजूदगी में एसपी कार्यालय की सभी शाखाओं का भ्रमण कर बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने कार्यालय परिसर व सभी शाखाओं में साफ-सफाई बनाए रखने और अभिलेखों को व्यवस्थित व अद्यतन रखने हेतु संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान *पी०आर०ओ० पुलिस अधीक्षक बस्ती, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, संबंधित शाखा प्रभारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण* उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Oct 9, 2026
कुआनो नदी के शिवाघाट पर करोड़ों की लागत से बना शिव मुक्ति धाम, अंत्येष्टि स्थल और विश्राम गृह रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी की पहल से वर्ष 2025-26 में पूरा हुआ निर्माण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधा बस्ती। कुआनो नदी के पावन तट स्थित शिवाघाट पर शिव मुक्ति धाम, अंत्येष्टि स्थल एवं विश्राम गृह का निर्माण कार्य वर्ष 2025-26 में पूरा हो गया है। करोड़ों रुपये की लागत से विकसित इस सुविधा से क्षेत्रवासियों को अंतिम संस्कार के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के साथ ही परिजनों और अन्य लोगों के बैठने एवं विश्राम करने की सुविधा मिलेगी। विधानसभा क्षेत्र 309-रुधौली के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी की पहल से इस परियोजना को मूर्त रूप दिया गया। शिवाघाट पर शिव मुक्ति धाम और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण स्थानीय लोगों की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता से जुड़ा है। किसी परिजन के निधन के बाद अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अंत्येष्टि स्थल के विकास और विश्राम गृह की व्यवस्था से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यहां आने वाले लोगों को बैठने तथा कुछ समय विश्राम करने के लिए भी स्थान उपलब्ध होगा। कुआनो नदी के तट पर विकसित यह परिसर धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जरूरतों को भी ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अंत्येष्टि स्थल की बेहतर व्यवस्था से आसपास के गांवों के लोगों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, विश्राम गृह के निर्माण से अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले परिजनों और अन्य लोगों को सहूलियत होगी। विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की जरूरतों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। शिवाघाट पर शिव मुक्ति धाम, अंत्येष्टि स्थल एवं विश्राम गृह का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। शिवाघाट पर इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में अंतिम संस्कार से संबंधित सुविधाओं का विस्तार हुआ है। अब लोगों को उम्मीद है कि परिसर की समुचित देखरेख और व्यवस्थाओं के संचालन से यह सुविधा लंबे समय तक क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी बनी रहेगी।
Basti, Basti | Oct 9, 2026
बस्ती में 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू, मांगों को लेकर दिया धरना.. #facebookpost #everyonefollowers #trendingnow #स्वास्थ्यकर्मियों #बस्ती
Basti, Basti | Oct 9, 2026