बांसगांव: धस्की गाँव के एक मकान में घुसे अज्ञात चोर नकदी और जेवर लेकर फरार, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
बांसगांव थाना क्षेत्र के धस्की गांव में मंगलवार रात मकान में घुसे नकदी, जेवर लेकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, धस्की निवासी आदित्य यादव का गांव में दो मंजिला बड़ा मकान है। मंगलवार की रात घर के लोग रोज की तरह खाना खाकर अलग अलग कमरे में सो गए। बुधवार की भोर करीब 5 बजे घरवालों ने देखा कि दूसरे कमरे और आलमारी का ताला टूटा हुआ है।