बीदासर: बीदासर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल को श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर किया नमन
Bidasar, Churu | Nov 16, 2026 बीदासर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मास्टर भंवरलाल मेघवाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को बीदासर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।