जहानाबाद: कालूपुर गांव में मतदाता जागरूकता जन संवाद कार्यक्रम का किया गया अयोजन, कई गणमान्य हुए शामिल
जिला पदाधिकारी श्रीमति अलंकृता पांडे के निर्देशानुसार जहानाबाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश द्वारा कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सदर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा गौनवा पंचायत के कालुपुर गांव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।