जहानाबाद: बभना बाईपास के समीप दूसरे ऑटो के चकमा से एक ऑटो पर सवार तीन लोग हुए घायल, सभी को लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के बभना बाईपास के समीप शुक्रवार की दोपहर एक सड़क दुर्घटना हुआ जिसमें की एक ऑटो पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह तीनों एक ऑटो पर सवार हो कर जा रहे थे तभी दूसरे ऑटो ने चकमा दिया और यह तीनों ऑटो से अनियंत्रित हो कर नीचे गिर गए और सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए । घायल सभी अस्पताल में भर्ती हैं ।