जहानाबाद: मुंबई के कल्याण से जहानाबाद के लिए चला था बेटा, तीन अप्रैल के बाद से नहीं चल पा रहा पता : पिता बेटे की तलाश की भटक रहे द
जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के गोरखपुर के रहने वाले अशोक कुमार थाना और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल इनका पुत्र सतीश कुमार कल्याण (मुम्बई) में दो महिना से अपने भाई के पास गया हुआ था। वह दो दिन पहले तीन अप्रैल को कल्याण से बिहार आने वाला था। लेकिन अभी तक नहीं पहुंचा है। साथ ही उसका फोन भी बंद का रहा है। परिजन अनहोनी के आशंका से डरे हए हैं ।