जहानाबाद: सुल्तानपुर औदनबीघा गांव में मछली मारने के दौरान पानी में डूब कर एक व्यक्ति की हुई मौत, शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉ
सुल्तानपुर औदनबीघा गांव में पानी में डूब जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया है। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक व्यक्ति सुल्तानपुर गांव के ही रहने वाले थे और पानी के पास बैठकर मछली मार रहे थे तभी अचानक इनका पैर फिसल गया और ये पानी में डूब गए ।