जहानाबाद: धामा पूर नूरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर एक विधवा महिला को मारपीट कर गोतिया ने ही किया घायल, इलाज जारी
जहानाबाद के धामा पूर नूरपुर में रास्ते के विवाद को लेकर एक विधवा महिला को उसके गोतिया पक्ष के लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को पहले घोसी अस्पताल में इलाज कराया गया जहां से गंभीर स्थिति के कारण जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है। घायल का नाम उदवा देवी है जिनके सर में गंभीर चोटें आई है।