जहानाबाद: अइरा गांव स्थित तलाव में डूबने से एक गुमशुदा लड़की की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम
जहानाबाद के शकुराबाद थाना अंतर्गत अइरा गांव स्थित तलाव में गांव के ही एक लड़की के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।परिजनों ने कहा कि वह तलाव के पास अपने खेत से साग लाने गई थी और पैर फिसलने से यह घटना घटी।