बाह: पिनाहट के सदर बाजार से सामान खरीदने के दौरान महिला के अज्ञात चोरों ने 65 हजार रुपए किए चोरी
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत सदर बाजार का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक महिला के द्वारा बैंक से 65000 रुपए निकल गए थे। और वह कुछ सामान लेने के लिए परचून की दुकान पर रुकी,जहां महिला ने जब अपनी पॉलिथीन को देखा तो उसमें से 65000 रुपए अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिए गए थे। महिला ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पिनाहट पर प्रार्थना पत्र दिया है।