बाह: गांव सुरोखीपुरा के पास दो बाइकों की हुई टक्कर, एक की मौत व दो लोग हुए घायल
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुरोखी पुरा के पास दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,आनन फानन में पुलिस के द्वारा सभी को सीएचसी बाह ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।