बाह: गड़ी रमपुरा में पैसे के लेन-देन को लेकर दो लोग आपस में भिड़े, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
थाना जैतपुर क्षेत्र के अंतर्गत गड़ी रमपुरा का एक मामला सामने आया है। जहां दो लोगों में पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में विवाद हो गया।वही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आपस में भिड़ गए, मामले की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने भी दोनों झगड़ा पर उतारू थे, इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।