बाह: गांव कुकथरी के पास बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से हुए घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव कुकथरी के पास बाइक सवार दंपति एक अज्ञात ने जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने की वजह से दोनों ही घायल हो गए जिसमें पत्नी की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई है। आनन फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दंपति थाना राजाखेड़ा के गांव देवदासपुरा के रहने वाले बताए गए हैं।