बाह: बड़ागांव में आवारा सांड ने साधु पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत बड़ागांव में एक आवारा सांड ने साधु पर अचानक से हमला कर दिया, सांड के हमले से साधु गंभीर रूप से घायल हो गया, सांड ने साधु के पैर में सींग घुसा दिया, और जमीन पर उठा उठा कर पटकता रहा, आनन फानन में घायल हुए साधु को सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया गया,जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार जारी है।