बाह: शाहपुर ब्राह्मण गांव में खेत की रखवाली करके वापस आ रहे किसान को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत
थाना चित्राहाट के शाहपुर ब्राह्मण गांव में खेत की रखवाली करके वापस आ रहे किसान को एक ट्रक में रौंद दिया, जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई, आनन फानन में परिजन किसान को सीएससी केंद्र बाह लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें को मृत घोषित कर दिया, अचानक हुई किसान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।