शिवहर: शहर के नवाब हाई स्कूल में विभिन्न विभाग के कर्मियों को ईवीएम से संबंधित दिया गया प्रशिक्षण
शिवहर शहर के नवाब हाई स्कूल में विभिन्न विभाग के कर्मियों को ईवीएम मशीन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है. डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर यह प्रशिक्षण दी जा रही है. ताकि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मतदाता को कोई समस्या होती है तो उसे तुरंत समाधान किया जाए. ईवीएम प्रशिक्षण का डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।