कोल: बन्नादेवी में दारू के नशे में धुत पति ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए ब्लेड से काटा अपना गला, पत्नी ने पहुँचाया अस्पताल
Koil, Aligarh | Jul 10, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के से सामने आई है।जहां दारू के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए ब्लेड से अपना ही गला काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया।पत्नी और अन्य परिवार के लोगों ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराया। वही पुलिस ने मामले में संज्ञान लेने के बाद घायल को परिवार के लोगों के साथ उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया है।