बाबई: गुडला में आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने महिला के साथ की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी महिला गीताबाई पति सुखराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी रामदयाल,वसंत,रामकिशोर तीनों ने फरियादी महिला से उसके घर के सामने उससे गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के मामला दर्ज कर जांच में लिया।