बाबई: इंदौरी चौक पर आपसी विवाद के चलते आरोपियों ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी चरण सिंह पिता लुट्टू वीर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते माखननगर में इंदौरी चौक पर आरोपी छगन यादव और रामभरोस दोनों ने फरियादी से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।