बाबई: जावली रेत खदान पर अवैध रेत के उत्खनन के विरोध में महिलाओं ने किया हंगामा
शुक्रवार को महिलाओं ने अवैध रेत के उत्खनन के विरोध में ग्राम जावली रेत खदान पर पहुंचकर यहां जमकर हंगामा किया। दरअसल महिलाओं का आरोप है कि ग्राम जावली में रेत का अवैध खनन कार्य किया जा रहा है। और मुख्य मार्ग से डंपरों से अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है संरपंच से पूछा जाता है तो संरपंच कोई जानकारी नहीं देता है।