बाबई: जावली रेत खदान पर ग्रामीण मजदूरों ओर रेत ठेका कंपनी के कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में हुआ पथराव एसपी पहुंचे मौके पर
शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीती देर रात जावली रेत खदान पर मजदूरो को रेत भराई की कम मजदूरी मिलने के चलते रेत ठेका कंपनी के कर्मचारी और ग्रामीण मजदूरो के बीच विवाद हो गया।इस दौरान पथराव भी हुआ घटना की जानकारी लगते ही SP डॉ गुरुकरण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। वही रेत खदान पर पुलिस बल तैनात किया गया।