ज्वारे विसर्जन को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 19 घायल
कोंच-नदीगांव मार्ग पर कनासी के पास हादसा, तीन की हालत गंभीर
कोंच। कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम कनासी के पास सोमवार को ज्वारे विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में बच्चों सहित 19 महिला-पुरुष घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। सभी घायलों को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल में घायलों का हाल जाना।
#कोंच #जालौन #उरई #localnews #jalaunnews
Konch, Jalaun | Oct 19, 2026