एमएलसी प्रत्याशी अशोक राठौर ने कोंच में किया जनसंपर्क, हुआ स्वागत
कोंच। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने रविवार को कोंच पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और चुनाव में सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन और नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क बढ़ाने और चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इसके बाद अशोक कुमार राठौर ने विधायक, पालिकाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ नगर व बाजार में जनसंपर्क किया। इस दौरान दुकानदारों ने भी उनका स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संपर्क कर प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की। इस मौके पर धर्मेंद्र राठौर, अनिल कपूर, ओपी
Konch, Jalaun | Oct 18, 2026