कोरांव: कोरांव तहसील में तहसीलदार रोशनी सोलंकी के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, स्थानांतरण की मांग
तहसीलदार रोशनी सोलंकी के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के कारण तहसील में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा, जिससे वादकारियों और आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया और तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ता तहसीलदार के स्थानांतरण पर अड़े हैं।