सतना: हवाई पट्टी अतिक्रमण हटाने के विरोध में उतरीं कांग्रेस महिला अध्यक्ष हेमलता सिंह, रहवासियों से की मुलाकात उनके साथ उर्मिला त्रिपाठी और महिला कांग्रेस की नेता मौजूद रहे
सतना। शहर की हवाई पट्टी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद स्थानीय रहवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी मामले को लेकर कांग्रेस महिला अध्यक्ष हेमलता सिंह हवाई पट्टी पहुंचीं और प्रभावित रहवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान रहवासियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर अपनी परेशानी और नाराजगी जाहिर की। हेमलता सिंह ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जाएगा और उनके साथ न्याय होना चाहिए। इस दौरान क्षेत्र के कई रहवासी मौजूद रहे।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Nov 22, 2026